फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी तिहरा हत्याकांड: परमवीर सिंह के बाद सुरेश प्रधान समेत 21 लोगों पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 28 Feb 2023 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पुलिस ने रविवार को परमवीर समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। सोमवार को सुरेश समेत उसके पक्ष के 21 लोगों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी गई। 
विज्ञापन
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड में कार्रवाई आगे बढ़ी है। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान पक्ष के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है। रविवार को इस मामले में परमवीर पक्ष पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर सुरेश पाल सिंह तोमर और परमवीर पक्ष के बीच 11 जनवरी की शाम खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी। काफी समय से परमवीर और सुरेश के बीच विवाद चल रहा था। 17 हेक्टेयर सरकारी जमीन परमवीर के कब्जे में थी। इस पर परमवीर सिंह ने गन्ना बोया था। गन्ना काटने के विवाद में गोलियां चल गईं जिसमें सुरेश प्रधान के ड्राइवर गोलू और परमवीर पक्ष के परमेंद्र व देवेंद्र की मौत हो गई थी। वहीं सुरेश और परमवीर पक्ष के कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के आरोपी जेल में 

कटरी कांड के दोनों पक्ष के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान एवं परमवीर सिंह समेत उनके सहयोगी जेल में है। फरीदपुर पुलिस ने रविवार को परमवीर समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस ने सुरेश समेत उसके पक्ष के 21 लोगों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है।

संपत्ति जब्तीकरण कराएंगे : एसएसपी

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी गई है। अब पुलिस आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी जाएगी और अवैध तरीके से जब्त संपत्ति को धारा 14 ए के तहत जब्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें