फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 24.5 हजार वाहनों के चालान कर पुलिस ने किया 2.60 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
कालीबाड़ी से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जुर्माने की रकम में से 11 लाख का ऑनलाइन भुगतान मिला, 2.49 करोड़ बाकी

बरेली। लॉकडाउन में यातायात पुलिस भी अपना लक्ष्य पूरा करने में जुटी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक पुलिस 24.5 हजार वाहनों का चालान कर उन पर 2.60 करोड़ का जुर्माना कर चुकी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ट्रैफिक बंद होने से यातायात पुलिस इन दिनों काफी हद तक टेंशन फ्री है। सामान्य दिनों में हर ओर जाम, रूट डायवर्जन जैसी दिक्कतों के चलते यातायात पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन इन दिनों सड़कें सूनी हैं। ऐसे में यातायात पुलिस भी सिविल पुलिस के साथ लॉकडाउन का अनुपालन कराने में जुटी है। इसी बहाने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर राजस्व भी जुटाया जा रहा है। फोटो चालान इन दिनों बंद हैं। ई-चालान से ही करीब दो करोड़ साठ लाख का जुर्माना लोगों पर डाला गया है। लॉकडाउन में लोगों के एसपी ट्रैफिक दफ्तर न आ पाने की वजह से चालान भुगतान की व्यवस्था बंद है। लॉकडाउन खुलने के बाद भुगतान के लिए वक्त दिया जाएगा। कुछ लोग ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। करीब 11 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 2.49 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।

इन दिनों लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों में हो रहे चालान का भुगतान बंद है। लॉकडाउन खुलने पर इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इसके बाद भी लोगों के न आने पर चालान कोर्ट भेजा जाएगा। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें