फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 35 सैंपल लिए

विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध संक्रमित के बाबत शहर स्थित 11 मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों के सैंपल लिए

बरेली। कोरोना संक्रमितों की स्क्रीनिंग के बाबत चल रही कवायद में अब स्वास्थ्य विभाग मेडिकल मोबाइल यूनिट के तहत सैंपलिंग कर रही है। गुरुवार को पूर्व निर्धारित मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों का सैंपल लेने के लिए टीम उनके पास पहुंची। देर शाम तक 35 सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, पिछले दिनों प्रशासन ने मेडिकल स्टोर और निजी अस्पतालों के पैरामेडिकल स्टाफ का सैंपल लेकर पूल टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते मेडिकल मोबाइल यूनिट की शुरुआत की गई है। शहर क्षेत्र में दो मोबाइल यूनिट सैंपलिंग के लिए लगाई गई हैं। इसके अलावा गांवों में आरबीएसके की टीमें ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। वहीं स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध मिलने पर उनकी सैंपलिंग भी करा रही हैं।
मोबाइल यूनिट के प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि शहर के कुल 35 मेडिकल स्टोर को चिह्नित किया गया है। पहले दिन सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित 11 मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर प्रत्येक मेडिकल स्टोर से 3-4 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। बताया कि बुधवार को डेलापीर स्थित सब्जी मंडी पहुंचकर पांच आढ़तियों की रैंडम सैंपलिंग की गई थी, जिसे जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया है।

पैथोलॉजिस्ट की निगरानी में होगी सैंपलिंग

कोरोना संदिग्ध संक्रमितों की सैंपलिंग के दौरान अब एलटी यानी लैब टेक्नीशियन के साथ ही, पैैैथोलॉजिस्ट को भी मौजूद रहना होगा। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, अब पैथोलॉजिस्ट की मौजूदगी में ही सैंपल लिए जाएंगे, ऐसे में सैंपलिंग के दौरान होने वाली खामियां भी दूर होंगी। साथ ही सैंपल की पूरी रिपोर्टिंग होने पर उसके खोने या फाल्स निगेटिव की आशंका भी नहीं रहेगी। जानकारी के मुताबिक, आईवीआरआई भेजे जा रहे सैंपल में अब तक चार सैंपल खो चुके हैं। डिस्ट्रैक्ट होने के भी मामले सामने आए हैं। इस पर आईवीआरआई ने आपत्ति भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें