शाही के इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने कहा कि वादी एडीओ पंचायत राजीव कुमार शर्मा और मृतक के बेटों ने मुझे यह लिखकर दिया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का कोई दोष नहीं है। इसी के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई है।
मृतक के पुत्र रामआसरे ने बताया कि मेरे पिताजी की मृत्यु सांड़ के हमले से ही हुई थी। मैंने पुलिस को कुछ लिखकर नहीं दिया है। उस समय जांच करने आए अधिकारियों को मैंने लिखकर दिया था कि कई बार शिकायत के बाद भी छुट्टा पशु नहीं पकड़े गए। पकड़े जाते तो यह घटना नहीं होती। पुलिस ने अपने मन मुताबिक कुछ लिख दिया हो तो मुझे नहीं पता।