मुठभेड़ में सिपाही भी घायल
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे एक बदमाश दानिश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने बाकी दो बदमाश नाजिम और परवेज को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में सिपाही रोहित भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही का अस्पताल में इलाज कराया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीन युवकों चोर गिरोह के बदमाश हैं। ये गिरोह देवरनियां व आसपास के इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। तीनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। इनसे चोरी का काफी माल बरामद हुआ है। अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।