फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त के आदेश पर भी नहीं पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण जारी

विज्ञापन
डीडीपुरम प्रवेश द्वार पर धर्मस्थल की आड़ में किया गया अवैध निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीडीपुरम प्रवेश द्वार पर धर्मस्थल की आड़ में अवैध निर्माण का मामला
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर बारादरी को किया था फोन

बरेली। अतिक्रमण के चलते संकरी हुई सड़कों पर आए दिन जाम लगने के बावजूद अफसर अवैध कब्जों को लेकर गंभीर नहीं हैं। डीडीपुरम प्रवेश द्वार पर हुए अवैध निर्माण को बचाने के लिए अब धर्मस्थल की आड़ ली जा रही है। क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर नगर निगम ने निर्माण तो रुकवा दिया लेकिन सड़क पर बनाया चबूतरा नहीं हटवाया। इससे कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं और यहां मूर्तियां स्थापित करना शुरू कर दिया है। साथ ही उसकी आड़ में पीछे रहने का स्थान भी बना लिया है। शिकायत पर अपर नगर आयुक्त ने बारादरी इंस्पेक्टर को फोन करके कार्रवाई को कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

डीडीपुरम के प्रवेश द्वार पर सोमवार से ही अवैध कब्जों को बचाने के लिए धर्मस्थल का निर्माण शुरू कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने कब्जे का विरोध किया। डीएम से शिकायत भी की लेकिन अभी तक सड़क पर हो रहे कब्जे को हटाया नहीं गया है। गुरुवार को शिकायत पर नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और कब्जा ढहाने को एक दिन का समय दिया। मगर कब्जेदारों ने कब्जा ढहाने के बजाय निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए बारादरी इंस्पेक्टर को फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। इससे कब्जेदारों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और उन्होंने मूर्तियां लगाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि इस तरह कब्जों की अनदेखी करेगा तो धर्मस्थल की आड़ में और कब्जे शुरू हो जाएंगे।

सड़क पर गलत तरीके से धर्मस्थल का निर्माण किया जा रहा था। टीम को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद बारादरी इंस्पेक्टर को फोन कर कार्रवाई करने के लिए कहा था ताकि भविष्य में अन्य कब्जे न हो सकें।- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

अगर यह जमीन नगर निगम की है तो निगम अफसरों को लिखित सूचना देनी चाहिए। इसके बाद पुलिस मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवा देगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें