पहले भी घर से जा चुकी है छात्रा
बीएसए ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पहले भी छात्रा नाराज होकर घर से जा चुकी है। इससे पहले मेले में परिवार से अलग होकर चले जाने का भी एक प्रकरण संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा है कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की सहायता से छात्रा को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी... फिर खौफनाक मौत
सोता रहा चौकीदार, कैमरे भी बंद
शिक्षिका के स्कूल से जाने के दौरान गेट खुला रह गया था इस वजह से छात्रा को मौका मिला की वह स्कूल परिसर से निकल गई। बड़ी बात यह है कि इस दौरान न चौकीदार इस घटना को देख सका न स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे। इसे संयोग समझ पाना विभाग के भी गले नहीं उतर रहा। बीएसए की फटकार पर चौकीदार ने कबूला कि वह ड्यूटी के दौरान सो रहा था। इस दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी लाइट चले जाने की वजह से बंद थे।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार लापरवाही की गई है। स्कूल में छात्रा के जाने की घटना करीब साढ़े पांच बजे के आस-पास की है। स्कूल की ओर से विभाग को छात्रा की गुमशुदगी की सूचना काफी देर बाद दी गई। बीएसए ने इस पर भी आपत्ति जताई है।