शिक्षिका की हो रही तलाश
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में विवेचक विश्वदेव सिंह विवेचना कर रहे हैं। रामपुर में शिक्षिका के निवास समेत अन्य संभावित स्थानों पर टीम कई बार दबिश दे चुकी है, अभी तक शुमायला का पता नहीं लगा है। तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... इनमें ज्यादातर महिलाएं, सरकार के फरमान से बैठ रहा दिल
मां की तरह बेटी की सेवाएं समाप्त
इसी तरह का मामला शुमायला खान की मां माहिरा अख्तर का भी है। माहिरा अख्तर की शादी लाहौर निवासी एसए खान से हुई थी। पाकिस्तान में ही शुमायला का जन्म हुआ। शादी के तीन साल माहिरा का पति से तलाक हो गया।
तब माहिरा अख्तर अपनी बेटी को लेकर भारत आईं और रामपुर की सदर तहसील के मकान नंबर 20 गली नंबर चार बजरोही टोला में रहने लगीं। यहां उसे नागरिकता नहीं मिली। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शुमायला खान की मां माहिरा अख्तर की भी सेवाएं पाकिस्तानी नागरिकता छिपाकर नौकरी करने के आरोप में समाप्त कर दी गई थीं।