फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाने की जमीन से कब्जा नहीं छुड़वा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाने की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया। मामले की आठ माह पूर्व हुई शिकायत के बाद भी सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को पुलिस दस माह बाद भी नहीं हटवा पाई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देशों के बाद भी दबंगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। शनिवार को तहसीलदार ने राजस्व टीम व पुलिस की मौजदूगी में सरकारी भूमि की पैमाइश कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा के मजरा विशनपुर में कुछ जमीन थाना नवाबगंज के नाम पर दर्ज है। गांव के पुष्पेंद्र गंगवार ने तीन फरवरी को डीएम को तहसील दिवस में शिकायत करते हुए दबंगों से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिस पर जिलाधिकारी और निवर्तमान एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने मामला गंभीर मानते हुए इस मामले में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दस माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने न तो अपनी इस भूमि से अवैध कब्जा हटवाया और न ही दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार को राजस्वकर्मी पुलिस टीम के साथ ग्राम विशनपुर पहुंचे और भूमि की पैमाइश की, लेकिन डीएम और निवर्तमान एसएसपी के निर्देशों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इस मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि थाने के नाम दर्ज भूमि की पैमाइश कराई गई है। जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। यदि सरकारी भूमि पर कब्जा मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें