फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात

Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो शातिर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए तीन शातिर अपने शौक को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया करते थे। इसमें दो बदमाश ऐसे भी हैं, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की, जबकि एक बदमाश सीमेंट की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हाल के दिनों में बदमाशों ने बिलवा पुल के पास मोबाइल फोन लूट के साथ क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए अपनी बाइकों से रात के आठ बजे निकलते थे और मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया करते थे। तीनों आरोपी इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों के नाम राहुल मौर्य, अभिषेक दिवाकर और आदित्य गंगवार है।

पुलिस ने आरोपियों के पास पांच लूटे मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस सहित दो बाइक भी बरामद की है। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इनके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों पर पूर्व में भी कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भागे गए आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें