फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस की 60 बीघा जमीन पर कब्जा, शिकायत पर जागे, थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। छह साल से पुलिस की 60 बीघा भूमि पर दबंगों का कब्जा है, लेकिन ग्रामीण की शिकायत पर अधिकारियों ने सुध ली है। पुलिस शनिवार को सरकारी जमीन पर कब्जा हटवाने को पहुंची तो वहां कब्जा मिला। टीम ने एक सभासद समेत पांच लोगों को नोटिस देकर जल्द कब्जा हटाने के निर्देश दिए और न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा में 60 बीघा भूमि पुलिस के नाम दर्ज है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिस पर करीब छह वर्षों से रिठौरा के सभासद का 15 बीघा भूमि पर कब्जा है। बाकी पर अन्य लोगों का कब्जा है। कुछ लोग कंडे आदि थोप कर कब्जा जमाए हुए थे। इस भूमि के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर कब्जेदारों को नोटिस दे दिया गया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सभासद समेत छह लोगों को नोटिस देकर कब्जा छोड़ने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें