फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के पैसे से चल रही रामगंगा पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा पुलिस चौकी अवैध खनन के पैसे से चल रही है। चौकी पर सारे संसाधन अवैध खनन करने वालों के पैसे से ही जुटाए जा रहे हैं। अब चौकी इंचार्ज ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कूलर लगवाने के लिए पैसा वसूल रहे हैं। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है। कूलर लगाने की रसीद भी साक्ष्य के तौर पर दी गई है। एसएसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे सुभाषनगर के अंगूरी गांव निवासी अंकित मिश्र ने बताया कि उनके दो ट्रैक्टर ट्रॉली रेता ढोते हैं। रामगंगा चौकी इंचार्ज ने पहले उनसे 12 हजार रुपये वसूले। इसके बाद चौकी में कूलर लगवाने को कहा। उन्होंने चौकी में कूलर लगवा भी दिया, लेकिन इसके बाद भी चौकी इंचार्ज ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली। कहा, ट्रैक्टर ट्रॉली दिन में नहीं रात में चलेगी। इसे लेकर विवाद भी हुआ। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंप दी है। कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें