फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: बिना वार्मअप हुए अचानक दौड़ना पड़ा भारी

विज्ञापन
पुलिस भर्ती: बिना वार्मअप हुए अचानक दौड़ना पड़ा भारी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अभ्यर्थी की मौत का मामला
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में फेल छात्राओं को मेरिट गिराकर अचानक बुलाने से हुई समस्या
बरेली। पीएसी ग्राउंड में सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान बुधवार को एक महिला अभ्यर्थी की मौत अनायास नहीं थी। दरअसल, लड़कियों को वार्मअप होने का मौका दिए बगैर दौड़ा दिया गया, इससे कई लड़कियां बेहोश हो गईं। लिखित परीक्षा में पहले फेल हो चुकीं छात्राओं को अचानक बुलाने से यह समस्या हुई। आने वाले दिनों में होने वाली दौड़ में भी लड़कियों के साथ ऐसी समस्या हो सकती है।
बुधवार को टारगेट पूरा करने के बाद बेसुध होकर गिरी महिला अभ्यर्थी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। कुछ और लड़कियां भी बेहोश हुई थीं। दरअसल, दौड़ में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत करीब 50 फीसदी तक था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 80 से 85 फीसदी तक रहा। लड़कियों का भर्ती लक्ष्य पूरा न होने से करीब दो महीने पहले लिखित परीक्षा में फेल हुई लड़कियों को मेरिट गिराकर दौड़ के लिए बुलाया जा रहा है। यह लड़कियां रिजल्ट आने के बाद से दौड़ का अभ्यास बंद कर चुकी हैं। कुछेक ही अगली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से दौड़ रहीं हैं। अब अचानक इनके पास दौड़ में शामिल होने के लेटर पहुंच रहे हैं। उसमें भी इन्हें वार्मअप होने का मौका दिए बगैर ही दौड़ाया जा रहा है, इससे उनकी तबीयत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लड़कों का भर्ती लक्ष्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, जबकि लड़कियों का अधूरा है। इसलिए मुख्यालय से ही मेरिट गिराकर लड़कियों को बुलाया गया है। लड़कियों को सही तैयारी करके दौड़ में हिस्सा लेना चाहिए। संयम रखकर टारगेट पूरा करने का प्रयास करें, हड़बड़ी से बचें। - सीमा यादव, सीओ टू (भर्ती बोर्ड की सदस्य)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें