फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश में अपना होश न खोए पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस कर्मियों के आम लोगों से अभद्रता के मामलों को एडीजी अविनाश चंद्र ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जोश में अपना होश न खोए। लोगों से अभद्रता करने और इसकी जांच होने पर पुष्टि होने के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को बदायूं रोड पर अवैध कब्जे हटाने के दौरान सुभाषनगर पुलिस पर अपर सांख्यिकी अधिकारी की पत्नी से अभद्रता और उनके बेटे से मारपीट करने की शिकायत एडीजी के पास पहुंची थी। इससे पहले बिहारीपुर चौकी पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। इसके अलावा भी पुलिस द्वारा पब्लिक से दुर्व्यवहार करने की कई शिकायतें एडीजी के पास पहुंची थीं। एडीजी से कहा कि लोगों को कानून का पालन करना चाहिए और शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। मगर पुलिस को भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए। पब्लिक के साथ पुलिस कर्मी अच्छा व्यवहार करें और कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। आरोपी सही पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। यह आदेश जोन के सभी कप्तानों को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें