फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस ने कामकाज समझा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशिक्षण ले रहे 2018 बैच के आईएएस अधिकारी बरेली समेत विभिन्न जिलों में तैनात किए गए हैं। इन दिनों वे कलक्ट्रेट में राजस्व और प्रशासन संबंधी कार्य प्रणाली को समझ रहे हैं। बरेली में सुनील कुमार संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत हरियाणा राज्य निवासी सुनील कुमार पिछले दिनों बरेली में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किए गए हैं। भारत भ्रमण के बाद उन्हें कलक्ट्रेट से संबंधित कामकाज और प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत सुनील कुमार कलक्ट्रेट में राजस्व, नजारत, अभिलेखागार, न्यायिक कार्य, कार्यालय प्रशासन आदि कामकाज समझ रहे हैं। डीएम ने उनकी मदद के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, नरेंद्र सिंह, दीनदयाल आदि को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें