फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: एसटीएफ की मदद से 25 हजार का इनामी इरफान गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में था शामिल

Fri, 25 Oct 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 22 जून को पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इस घटना में इरफान भी शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इरफान - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से इरफान उर्फ गद्दाफी को गिरफ्तार कर लिया। वह पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का आरोपी है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कई अन्य आरोपियों के कोर्ट में समर्पण करने की भी सूचना है। 

विज्ञापन


22 जून को हुए गोलीकांड के बाद से ही बड़ी बिहार निवासी इरफान उर्फ गद्दाफी फरार चल रहा था। वह विभिन्न राज्यों में अपनी लोकेशन और हुलिया बदलकर रह रहा था। खर्च के लिए रुपये नहीं बचे तो वह शहर आ गया। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुड़िया से सैदपुर चुन्नीलाल जाने वाले रास्ते पर स्थित सैदपुर बाग के पास से उसे गिरफ्तार किया। इरफान के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा...सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न
विज्ञापन


 

छह से अधिक दर्ज हैं मामला 
इरफान के खिलाफ इज्जतनगर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। इरफान पर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर लगाने से पहले वांछितों पर कसेगा शिकंजा : पुलिस गोलीकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। हालांकि, अभी गोलीकांड के कई आरोपी फरार हैं। कई वांछितों पर इनाम घोषित किया जा चुका है। कई पर इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। 

पुलिस अधिकारी गैंगस्टर लगाने से पहले वांछितों की गिरफ्तारी पर जोर दे रहे हैं। इससे पुलिस को बाद में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। सभी पर एक साथ गैंगस्टर की कार्रवाई करने में आसानी होगी।

सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर फरार हुआ आरोपी
गोलीकांड के मुख्य आरोपियों के जेल से छूटने के बाद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो एक आरोपी के घर पुलिस टीम सत्यापन करने भी पहुंची थी। भनक लगने के कारण पहले ही आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि अब उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है और शहर छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस उसकी तलाश नही कर रही है, क्योंकि वह जमानत पर जेल से छूटा है। गैंगस्टर लगाने के बाद उसकी घेराबंदी हो सकती है।
विज्ञापन

जेसीबी चालक समेत दो ने कोर्ट में किया समर्पण
गोलीकांड के दौरान राजीव राना की ओर से मंगाई गई जेसीबी ने टाइल्स और पत्थरों को चकनाचूर कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि मोहरनिया गांव निवासी श्याम उर्फ फौजी और आसपुर निवासी लल्ला यादव भी आरोपी हैं। श्याम फौजी ही जेसीबी चला रहा था। उसके घर लगातार दबिश दी जा रही थी। दोनों ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस व अन्य टीमों को गोलीकांड के बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें