फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस एक्शन: गुलाटी के दो गुर्गे गिरफ्तार, 1.40 करोड़ के निवेश का आरोप; वायरल वीडियो से खुला राज

Mon, 14 Sep 2026 10:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली पुलिस और एसओजी ने कैनबिज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ कन्हैया गुलाटी के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर करीब 1.40 करोड़ रुपये का निवेश कराने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैनबिज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कन्हैया गुलाटी के दो गुर्गे बरेली पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिए। लंबे समय से भागे आरोपियों को तब पकड़ा जा सका जब गुलाटी व उसके खास गुर्गों की जूम मीटिंग एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोपियों ने बरेली डीआईजी व एसपी सिटी का नाम लेकर गुलाटी पर प्रभाव जमाने की कोशिश की।  आरोपियों विशाल शर्मा और विनय श्रीवास्तव पर गुलाटी के लिए लगभग 1.40 करोड़ रुपये का निवेश कराने का आरोप है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें गुलाटी और उसके कोर ग्रुप के सदस्य जूम मीटिंग में चर्चा करते दिखे। इनमें शामिल दो लोगों ने डीआईजी अजय कुमार साहनी व एसपी सिटी मानुष पारीक का नाम लेकर कुछ बातें कहीं। साथ ही गुलाटी को बरेली न आने और अपने 44 लाइंस (खास सदस्यों) का हिसाब करने की सलाह दी। एक ने कहा कि उसकी कल डीआईजी से 15 मिनट तक बात हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद आधिकारिक हलके में खलबली का आलम रहा। इसकी जानकारी मिलते ही डीआईजी ने एसएसपी को इन लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने वीडियो से इन दोनों की पहचान की। इनमें विशाल शर्मा इज्जतनगर के आलोक नगर, एयरफोर्स गेट का निवासी निकला। जबकि दूसरे की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई। विनय 63 ए. कौवा बाग रेलवे कॉलोनी गोरखपुर का निवासी निकला। पुलिस ने इनके परिचितों के जरिये दोनों का पता लगा लिया और लोकेशन ट्रेस कर दोनों को सोमवार शाम फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को मैंने कभी नहीं देखा, इसलिए इनकी पहचान करना मुश्किल था। दोनों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई। पता लगा कि गुलाटी पर इनके करीब चालीस लाख रुपये बाकी हैं। उन्हें वसूलने के लिए इन लोगों ने गुलाटी को प्रभाव में लेने के लिए मेरा व एसपी सिटी का नाम लिया। यह वीडियो भी पिछली साल अगस्त का बताया जा रहा है जिसे इन्हीं के किसी साथी ने वायरल किया है। गुलाटी की हिस्ट्रीशीट खोलने से लेकर पचास हजार का इनाम घोषित करने तक का काम हमने ही किया है। गुलाटी का पता लगाने के लिए भी टीमें काम कर रही हैं। -अजय कुमार साहनी, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें