फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu, 20 Mar 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटे गए मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लूटे गए मोबाइल फोन को पीलीभीत में बेचने का प्लान था। लूट के आरोपी मोबाइल बेचने के लिए पीलीभीत जाने वाले थे, इससे पहले बारादरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर देहजागीर निवासी नीरेश मिश्रा साइकिल से टॉफी आदि सामान दुकानों पर सप्लाई करते हैं। पिछले साल जुलाई में वह श्यामगंज बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पीटकर मोबाइल फोन लूट लिया था। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कालीबाड़ी निवासी सागर और अंकित को पुलिस ने पकड़ लिया। 

दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह सुनसान इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लेते थे। फरार हो जाते थे। पीलीभीत में मोबाइल फोन बेचने जा रहे थे। लूट करने से पहले रेकी भी करते थे। सागर सुभाषनगर थाने से मोबाइल लूटने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने सागर और अंकित से नीरेश मिश्रा का मोबाइल और तीन अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों के पास से बाइक भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें