फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 किलो डोडा बरामद

Sat, 15 Nov 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 किलो डोडा बरामद हुआ है। दोनों ये डोडा लेकर पीलीभीत के बरखेड़ा में सप्लाई करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के दो तस्कर पीलीभीत के बरखेड़ा में डोडा छिलका की सप्लाई करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बारादरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के सामने ली गई तलाशी में दोनों के पास से बीस किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। 

विज्ञापन


सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस ने दिव्यानी लान के पास दबिश देकर दो बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम फरीदपुर के गांव तुमडिया निवासी वीरपाल और गोविंदापुर निवासी वीरेंद्र बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास डोडा छिलका है। इसके बाद सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को मौके पर बुलाकर दोनों के पास से 20.80 किलो डोडा छिलका बरामद किया गया। 

पूछताछ में पता चला कि तुमडिया निवासी वीरपाल ने यह डोडा छिलका बदायूं क्षेत्र के किसानों से खरीदकर जुटाया था। वह पीलीभीत के बरखेड़ा में यह माल बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बारादरी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें