फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकब लगाकर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, जेवरात व अन्य सामान बरामद

Mon, 03 Apr 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बिशारतगंज पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से चोरी के जेवरात समेत अवैध असलहा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
बिशारतगंज पुलिस ने पकड़े चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र में पुलिस ने रविवार कीरात मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों से चोरी के जेवरात समेत अन्य सामान और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 
थाना बिशारतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव प्रहलादपुर के पास सड़क किनारे जंगल से तीनो चोर दबोचे। आरोपियों ने 13 मार्च की रात गांव मातिया डांडी में और 14 मार्च की रात एक स्कूल में चोरी की थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। 

ये आरोपी पकड़े गए 

भूपेंद्र पुत्र गेन्दनलाल निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना बिशारतगंज 
विज्ञापन

सूरज गोतम पुत्र भूरे निवासी ग्राम रेवती बोहरा खेड़ा थाना आंवला 
धनपाल पुत्र गेन्दनलाल निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना बिशारतगंज 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें