फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Sun, 02 Feb 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पशु कटान की सूचना पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कचौली के जंगल में शनिवार रात दबिश देकर पशु तस्करों के गिरोह को घेर लिया। पुलिस को देखकर गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक पुलिसकर्मी गौतम गिरी घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन


घायलों समेत तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसलपुर निवासी कामिल उर्फ नकटा, पूरनपुर निवासी उरमान के पैर में गोली लगी है। उनका साथी बारादरी थाने के चक महमूद निवासी वसीम भी गिरफ्तार हुआ है जबकि बीसलपुर निवासी समीर फरार हौ गया है।

विज्ञापन

इज्जतनगर में बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटे
इज्जतनगर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने टहलने निकले दो लोगों के मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुर्मांचल नगर के रोहित पटेल 31 जनवरी की रात खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। तभी विधायक के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार उनका मोबाइल लूटकर ले गए।

आगे जाकर देखा तो अवंतिका सन सिटी विस्तार निवासी मुकेश का भी मोबाइल बाइक सवार छीनकल ले गए थे। दोनों ने बाइक सवारो का पीछा किया लेकिन वह हाथ नही आए। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें