फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पकौड़ी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; सीबीगंज में गांजे के साथ युवक दबोचा

Fri, 10 Jan 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उधर, सीबीगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर पकौड़ी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिथरी थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह नकटिया रोड पर घेराबंदी की। टीम ने भीमपुर गौंटिया गांव के पास बाइक से आ रहे बदमाश को टोका तो उसने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


बदमाश की गोली से पुलिसकर्मी आकाश बाल-बाल बचा। उसकी गर्दन के पास से गोली निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश पुरनापुर गांव निवासी प्रमोद उर्फ पकौड़ी है, जो काफी समय से लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। वह हिस्ट्रीशीटर भी है, उसे बिथरी चैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज में 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीबीगंज थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि झुमका चौराहे से बंदिया की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर पैदल जा रहे युवक को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, तो वह तेजी से चलने लगा। टीम ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। 

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बाराबंकी जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव हरबंशपुर का निवासी है। युवक ने अपना नाम संदीप बताया। युवक ने बताया कि उसके पास काली पन्नी में गांजा है। इस वजह से वह भागने के प्रयास में था। इसके बाद गांजे को तौला गया तो वजन 250 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें