वक्फ के नाम पर हुए कब्जे
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि वक्फ के नाम पर कब्जे हुए हैं और वक्फ संपत्तियों पर भी अब्ध कब्जे हैं। इस मामले में मैं मुख्यमंत्री के बयान को सही मानता हूं। यह भी मानता हूं कि वक्फ बोर्ड की मिलीभगत के बगैर अवैध कब्जे नहीं हो सकते। इसलिए जब छानबीन हो तो इस बिंदु को भी देखा जाए।
कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई
इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खां ने कहा कि जिन्होंने नाजायज कब्जे किए हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। वह संपत्तियां भी खाली कराई जाएं जिन पर सरकारी कब्जे है। मैं तो यही चाहता हूं कि वक्फ संपत्तियों को संरक्षित किया जाए।