सिरौली थाने में आरोपी बाइक एजेंसी मालिक
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरदासपुर गांव में बाइक की एजेंसी से 500 ग्राम अफीम और ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस मामले में बाइक एजेंसी मालिक भमोरा निवासी मनोज गुप्ता को जेल भेजा गया है। मनोज के पास एक पौनिया की भी बरामद की दिखाई गई है। मनोज की एक बाइक एजेंसी देवचरा कस्बे में भी है।
एक दिन पहले स्कूल बस से मिली थी स्मैक
बुधवार रात को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में निजी स्कूल की बस से स्मैक बरामद करके पुलिस ने ड्राइवर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। पिता-पुत्र स्कूल बस की आड़ में स्मैक की तस्करी करते थे। इस मामले में पुलिस ने ठाकुरद्वारा मुहल्ला निवासी बस चालक अनिल कुमार और उसके बेटे शिवम को जेल भेजा था।