फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के अंदर पड़ा मिला युवक का शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

Fri, 10 Feb 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेले रहता था। युवक ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है, यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला में शिवम शर्मा नाम के युवक का शव शुक्रवार को उसके घर में पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। युवक घर पर अकेले रहता था। सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस छानबीन कर जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की विवाहित बहन दिव्या को कॉल करके बुला लिया। दिव्या ने बताया कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई काफी समय से डिप्रेशन में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि शिवम एक मंदिर में देखरेख का काम करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें