बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मीरगंज से नौसना जाने वाले मार्ग पर शनिवार तड़के करीब चार बजे हुई मुठभेड़ में उसके के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि युवक ने 11 सितंबर की रात अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब पांच साल पहले दोस्त ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए थे। उस वक्त में उसका विरोध नहीं कर पाया था लेकिन इसकी खुन्नस वह दिल में पालकर बैठा था। उसके दिल में बदले की आग सुलगती रही। बदला लेने के लिए आरोपी ने युवक से दोस्ती की।