फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं के जुआरियों ने आंवला में बनाया ठिकाना, 13 गिरफ्तार, ढाई लाख से ज्यादा रकम बरामद

Mon, 10 Aug 2026 10:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

बरेली के आंवला में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बदायूं जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
थाने में खड़े आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बदायूं जिले के जुआरियों ने आंवला कस्बे के एक घर को जुआ खेलने का अड्डा बना रखा था। सटीक मुखबिरी पर आंवला थाना पुलिस ने दबिश देकर 13 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। फड़ और आरोपियों से 2.54 लाख रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन


सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात में गश्त के दौरान रामवाटिका कॉलोनी आटा मिल के पीछे बने एक घर में जुआ होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक वीनू चौधरी को मिली। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी तो जुआ खेलते आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके पर 13 आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सभी बदायूं के निवासी निकले। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
आरोपियों में बदायूं शहर के आरिफपुर नवादा निवासी शारिक अली व आसिफ, मीराजी चौकी निवासी किशोर, वार्ड तीन के शिवम पाठक, बिल्सी के गांव रिसौली निवासी आकाश उर्फ करू, भिटौली गांव के अनीत कुमार सिंह, संजरपुर निवासी मुखबीर, गौंतरपट्टी गांव के सुरजीत, हरनाथपुर गांव के तहजीबुल इस्लाम, जिरौली गांव के मनोज, गुलड़िया गांव के हासिम व विवेक और गांव दबियाई निवासी उमर शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि जुए के फड़ से रुपयों के अलावा ताश की गड्डी बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें