फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Tue, 07 Apr 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर छिनैती को वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को सुभाषनगर थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, फोन और बाइक बरामद हुई है। आरोपी का नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु है। वह शाही थाना क्षेत्र के सुकाली गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


सुभाषनगगर थाना पुलिस के मुताबिक नौ मार्च को इज्जतनगर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला का हैंडबैग छीनकर भाग गए थे। इसके बाद 12 मार्च को थाना कैंट क्षेत्र के बुखारा मोड़ के पास बदमाशों ने महिला का पर्स छीना था। इसके अगले दिन 13 मार्च को थाना सुभाषनगर क्षेत्र में पराग फैक्टरी के पास महिलाओं से मोबाइल फोन व वॉलेट छीने गए थे। पीड़ित महिलाओं ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे। 

विज्ञापन

इटौआ मोड़ के पास हुई मुठभेड़ 
पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार युवक जिसने अपने साथी के साथ मिलकर 12 मार्च को पराग फैक्टरी के सामने स्कूटी सवार दो महिलाओं से फोन व पर्स छीना था, वह करगैना चौकी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने इटौआ मोड़ पर बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने खुद घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। 

पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु बताया। उसकी उम्र 24 साल है। उसने उक्त घटनाएं अपने एक अन्य साथी अमित के साथ मिलकर की है। आरोपी अमित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल बदमाश संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें