फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीर फिर भी लूट नहीं मान रही पुलिस

विज्ञापन
भागते लुटेरे कैमरे में हुए कैद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने हाईवे पर लूटा फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का मोबाइल

बिथरी। हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक से बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने के बावजूद पुलिस ने घटना होने से इनकार कर दिया और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हाफिजगंज निवासी नीरज यादव मंगलवार दोपहर कंपनी के काम से साथी अजय रस्तोगी के साथ बाइक से बिथरी के गांव फरीदापुर इनायत खां जा रहे थे। हाईवे पर बिथरी पुल के नीचे से गुजरते समय बाइक चला रहे नीरज के फोन कॉल आई तो वह फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर नीरज का मोबाइल छीन लिया और फरीदापुर गांव की तरफ भाग गए। नीरज ने बाइक से पीछा किया लेकिन बदमाशों तक नहीं पहुंच पाए। बदमाशों की तस्वीरे रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। नीरज ने थाने मे तहरीर दी लेकिन इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने लूट की घटना होने से इनकार कर दिया। नीरज का दावा है कि लुटेरों की फुटेज कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें