फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Encounter: मुठभेड़ में मारे गए 'शैतान' के परिवार की तलाश, पुलिस ने सात शहरों के अफसरों से साधा संपर्क

Sun, 12 Oct 2025 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान का शव लेने उसके परिजन नहीं आए। पुलिस भी उसके परिजनों का पता नहीं लगा पाई है। अब बरेली पुलिस ने सात शहरों के अफसरों से संपर्क साधा है। 
विज्ञापन
1 of 7
Bareilly Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एनकाउंटर में मारे गए बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान का सही नाम-पता तलाश करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। एसएसपी ने लखनऊ सहित सात महानगरों के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सहयोग की अपेक्षा की है।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की ओर से लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और कानपुर के पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा है कि शैतान उपनाम वाले इस बदमाश ने डकैती डालने के दौरान चार गृहस्वामियों की हत्या कर दी थी। बरेली पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
इफ्तेकार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इफ्तेकार के पास से जो आधार कार्ड व जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सात जिलों में इसके नाम-पते मिले हैं। इसलिए जहां पत्र भेजा गया है, वहां से शैतान के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा बरेली पुलिस ने शैतान के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कासगंज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर पुलिस से भी संपर्क किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Bareilly Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव लेने नहीं आए परिजन 
इफ्तेकार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान ने महज 37 साल की उम्र में अपराध से बेहिसाब संपत्ति जुटाई। अब पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया तो उसके अपनों ने भी मुंह फेर लिया। सूत्र बताते हैं कि उसकी पत्नी और बच्चे भी हैं, लेकिन शव लेने के लिए कोई आगे नहीं आया है। सात पतों में उलझकर पुलिस भी उसके कुनबे के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पा रही है।

4 of 7
Bareilly Encounter - फोटो : अमर उजाला
डकैती में वांछित था बदमाश 
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में हुई डकैती में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश को भोजापुरा पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसके पास धूम नाम से जो आधार कार्ड मिला, उससे उसकी पहचान जगत भट्ठा ग्राम भूपखेड़ी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

5 of 7
Bareilly Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात जिलों में इफ्तेकार का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक
पुलिस को पता लगा कि उसका असली नाम इफ्तेकार उर्फ शैतान है, लेकिन शाम तक उसके 15 नाम और सात जिलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया। इसमें उलझकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पतों की तस्दीक में भी कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

6 of 7
इफ्तेकार मुठभेड़ में ढेर, मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये नाम आए सामने
इफ्तेकार, धूम, लड्डे, सोल्जर, लोधा, सैदान, शाकिर, रोहित, मोटा, शैतान, इफ्तखार, इस्तेकार, फिरोज, इश्तहार और फौजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इफ्तेकार मुठभेड़ में ढेर, मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाश के अब तक प्रकाश में आए सात पते
- बरी चौक, कादरगंज रोड, थाना गंज डुंडवारा, जिला कासगंज।
- जगत भट्टा ग्राम भूपखेड़ी, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद।
- ग्राम मखरेडा, थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद।
- मोहल्ला मुकर्रमपुर, कस्बा सीरसी, जनपद संभल।
- दुर्वेदी थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर।
- आलमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
- ग्राम डेराबोजी, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर।
- इन सात जिलों में मिले 19 मुकदमे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें