विधायक बोले- ऐसा कौन सा अपराध हो गया
विधायक ने कहा कि ऐसा कौन सा अपराध हो गया था जो महिलाओं पर भी पुरुष पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाईं। कांवड़ियों को सम्मान से गंगाजल लेने जाने व जलाभिषेक की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की थी। फिर ये चूक क्यों हुई? मेयर उमेश गौतम ने एसएसपी को बताया कि पिछले सप्ताह बवाल के बाद सात दिन तक इलाके में पीस कमेटी की बैठक नहीं हुई। पुलिस को पता था कि अगले सप्ताह फिर कांवड़ यात्रा निकाली जानी है।
सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी ने नेताओं से कहा कि उन्हें पुलिस के प्रयासों और बवाल की सही वजह की ज्यादा जानकारी नहीं है। वह प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऐसी नौबत न आए। इसके साथ ही कांवड़ियों पर कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो गई। नए एसएसपी ने एडीजी व आईजी के साथ चर्चा में भी इन बिंदुओं पर बात की। तय हुआ कि खुराफातियों के चक्कर में लाठीचार्ज से वैसे ही कांवड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। अब उनके खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी। केवल चिह्नित खुराफातियों पर ही रिपोर्ट होगी।