फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबिश देने गई पुलिस पर रुपये व चेन ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र की चौकी बड़ागांव पुलिस पर दबिश के दौरान रुपये व चेन ले जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी बरेली से शिकायत की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम डालचंद गोटिया के मोरपाल ने एसएसपी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 29 सितंबर की शाम छह बजे थाना क्षेत्र की चौकी बड़ागांव पुलिस ने कच्ची शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उसके घर पर दबिश दी। मोरपाल का आरोप है कि दबिश के दौरान घर में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन घर में रखे बक्से से निकालकर सोने की चेन और 11 हजार रुपये ले गए। इस मामले में एसएसपी बरेली ने एक सप्ताह में घटना की रिपोर्ट मांगी है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें