फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस पर अभियुक्तों से सांठगांठ करने का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मीरगंज पुलिस का अभियुक्तों से सांठगांठ कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट से बचाने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


अंबरपुर निवासी पीड़िता पन्ना देवी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उसके गांव के बाबूराम और उसके बेटे ने घर में घुसकर उसके पति बृहम्स्वरूप को धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन बाद चालान काटकर आरोपी के बेटे का नाम मुकदमे से निकाल दिया, जबकि उसका पति अब भी अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रहा है। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मीरगंज को निष्पक्ष कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें