फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला पुल के निर्माण में आड़े आ रहे पोल हटाने का काम तेज

विज्ञापन
शनिवार को चौपुला पुल निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के तार हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पटेल चौक की ओर वाली सड़क से शनिवार को हटाए गए पोल

बरेली। सेतु निगम ने चौपुला चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का काम तेज कर दिया है। शनिवार को पटेल चौक की ओर वाली सड़क से पुराने पोल हटाने और नई लाइन खींचने का काम किया गया। इसके अलावा किला रोड पर पिलर निर्माण भी कराया जा रहा है। शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते ट्रैफिक कम होने की वजह से काम तेजी से होता रहा।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज के लिए पहले चौकी चौराहा की ओर से बिजली के खंभे और तार हटाए गए थे। इसके बाद किला और शनिवार को बिजली कर्मी पटेल चौक की ओर पुराने पोल हटाकर नई लाइन खींचने का काम करते रहे। अब पटेल चौक की ओर पिलर बनाने का काम तेज हो गया है। शनिवार को किला रोड पर कुछ जगहों पर पुराने पोल हटाने का बाकी काम भी पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें