फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों की आजादी के लिए दे दिया जेब खर्च

Fri, 18 Dec 2015 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों ने कमाल कर दिया। जेब खर्च से एक-एक रुपया बचाकर जुटाए पैसों का उपयोग उन्होंने उन कैदियों की आजादी के लिए किया जो सजा पूरी करने के बावजूद सजा बतौर लगाया गया जुर्माना जमा न कर पाने से रिहा नहीं हो पा रहे थे। बृहस्पतिवार को जिला जेल पहुंचे स्कूल के बच्चों ने ऐसे 14 कैदियों के जुर्माना की धनराशि अपनी-अपनी जेबखर्च के पैसे देकर चुका दी। इसके बाद कैदी रिहा कर दिए गए। बच्चों ने कैदियों की रिहाई पर आत्मसंतुष्टि जाहिर की और कैदियों से समाज में अच्छा नागरिक बनकर रहने की उम्मीद जताई। कैदियों ने इन बच्चों के प्रति आभार प्रकट किया और नेक नागरिक बने रहने का भरोसा दिलाया। कैदियों की रिहाई के लिए बच्चे अपने टीचर्स के साथ जेल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

ये कैदी रिहा कराए-
मनोज कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव मूड़ा थाना महोली जिला सीतापुर। राजू पुत्र ओमपाल निवासी मुसई थाना बिशारतगंज, बरेली। नुक्ता प्रसाद पुत्र राम भरोसे निवासी रोहिला थाना देवरनियां, बरेली। प्रकाश पुत्र चंचल सिंह निवासी नाईक गुड़ थाना टनकपुर, जिला चंपावत। गणेश पुत्र त्रिलोक निवासी गांव बरा थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत। अनुज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी स्योहरा जिला बिजनौर। अमर पुत्र अहमद हुसैन निवासी चकलौरा मिलक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद। हितेंद्र विष्ट पुत्र सर्व सिंह निवासी कदीराबाद थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर। रघुवीर पुत्र लेखराज निवासी राम नगला थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद। विजय पाल पुत्र भगवान दास निवासी छनपरा थाना सेंथुनू जिला रामपुर। कुंदन पुत्र लल्ला निवासी राजीव कॉलोनी, सुभाषनगर बरेली। संतोष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी पैगानगरी थाना मीरगंज बरेली। जयवीर उर्फ शेडो पुत्र दुलीचंद निवासी तुरतीपुर थाना कोतवाली हरदोई। राजू खां पुत्र मुहम्मद शमी निवासी मोहल्ला भूरे खां की गौटिया थाना फरीदपुर बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें