फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मांगों को लेकर हड़ताल पर गए पीएनबी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कामकाज प्रभावित रहने से परेशान रहे उपभोक्ता, आज भी कर्मचारी नहीं करेंगे काम
विज्ञापन

बरेली। पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन से जुड़े कर्मचारी बृहस्पतिवार से हड़ताल पर चले गए। कामकाज ठप रहने से बैंक पहुंचे ग्राहकों को भी परेशान होना पड़ा। आज भी कर्मचारी कामकाज नहीं करेंगे।
बरेली यूनिट के सचिव पुनीत टंडन ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग को बैंक और सरकार के बीच मार्च 2023 में समझौता हुआ था। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हम लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। अब आंदोलन के सिवा कोई चारा नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 100 प्रतिशत परक्विसाइट टैक्स बैंक द्वारा वहन करना, डे एंड चेक जैसी व्यवस्थाएं खत्म करने के साथ ही मेडिकल एंड एरियर का तुरंत भुगतान करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अविनाश कुमार सुमन, शिवशांत, अनूप कुमार, लवकुश, आशीष, संजीव कुमार शर्मा, ऋतुराज, शंभू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें