फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली कर्मचारी की शिकायत पर पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 08 Jan 2016 02:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने नेपाली कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत कर दी। मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव से ब्योरा तलब कर लिया। साथ ही हत्याकांड का खुलासा कराने के लिए निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बीते साल 29 जुलाई की रात आईवीआरआई के प्रमुख वैज्ञानिक दीपक शर्मा की उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले नौकर सुरेश चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो  उसकी पत्नी आंचल ने पीएमओ में शिकायत कर दी। शिकायत को पीएमओ ने गंभीरता से लिया और नौकर की पूरी रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट जुटाने के लिए कमिश्नर और डीआईजी के माध्यम से ब्योरा मांगा गया है। मुख्य सचिव ने नेपाली नौकर की भूमिका और पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ हत्या कांड को लेकर पुलिस की ओर से की गई पड़ताल का ब्योरा भी मांगा गया है। दूसरी ओर पुलिस की विवेचना जहां की तहां है। अब तक हत्यारोपियों का पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें