फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवेदन किया नहीं, खाते में आ गई पीएम सूर्य घर योजना की सब्सिडी

Mon, 12 Oct 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बिना आवेदन और सोलर संयंत्र लगाए ही 78 हजार रुपये की सब्सिडी जारी होने का मामला सामने आया है। शहर के बजरिया पूरनमल निवासी राकेश कुमार रस्तोगी ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। मामले की जांच कराने के साथ ही रकम को होल्ड कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत न तो उन्होंने आवेदन किया और न ही अपने घर पर सोलर संयंत्र लगवाया। सात सितंबर 2026 को जारी बधाई पत्र के माध्यम से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत किए जाने की जानकारी मिली। बैंक खाते में रकम भी आ गई। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके नाम और पते का इस्तेमाल कर अनियमित तरीके से सब्सिडी जारी कराई गई है।

कंपनी हो चुकी है ब्लैक लिस्ट
जिले में योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का कार्य करने वाली सनराइज इंटरप्राइजेज पर करीब दो महीने पहले फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। संचालक पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। नए मामले के तार भी इसी फर्जीवाड़े से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद यूपी नेडा को पत्र भेजकर जानकारी मांगी गई है। शिकायतकर्ता का भी पक्ष लिया गया है। आरोप सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें