फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, योजनाबद्ध तरीके से कराएं काम

Mon, 12 Oct 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रणवीर प्रसाद रविवार को शहर पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक करके बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि बिजनेस प्लान को जल्द मंजूरी मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम कराने को कहा।
विज्ञापन

चेयरमैन रविवार दोपहर करीब एक बजे शहर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने मुख्य अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता शहर और देहात से बिजली आपूर्ति की स्थिति और आगामी वित्तीय वर्ष के बिजनेस प्लान पर चर्चा की। शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली गई।
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बिजनेस प्लान में करीब 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके तहत शहर में 11 और 33 केवी बिजली लाइनों की मरम्मत सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। देहात क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता देहात धमेंद्र कुमार ने भी ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था और प्रस्तावित बिजनेस प्लान के संबंध में जानकारी दी। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि चेयरमैन के निर्देशों के अनुसार ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


देहात में सुधार की जरूरत बताई
चेयरमैन ने बैठक में निगम अधिकारियों की ओर से तैयारी संबंधी रिपोर्ट का भी गहनता से अवलोकन किया। शहरी क्षेत्र की कार्य योजना से वह कुछ हद तक संतुष्ट दिखे। देहात क्षेत्र में उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति व्यवधान कम करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें