फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अपील: जेनेरिक दवाएं लिखें डॉक्टर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

शनिवार को सभी जनऔषधि केंद्र संचालकों से पीएम ने किया संवाद

बरेली। पीएम मोदी ने जन औषधि दिवस पर शनिवार को जन औषधि केंद्र संचालकों से संवाद किया। मिनी बाईपास पर लाइव प्रसारण वाले संवाद में उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य सस्ती दवा उपलब्ध कराना है। डॉक्टरों से अपील की है कि वह जेनेरिक दवाएं ही लिखें।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना लाखों लोगों से जुड़ने का एक प्रसंग है, जो इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस का भी जिक्र किया और कहा कि आज पूरी दुनिया नमस्ते कर रही है। हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की आदत डालें। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) सस्ता इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बनी जेनेरिक दवाओं की पूरी दुनिया में मांग है। सरकार ने हर अस्पताल के लिए जेनेरिक दवाएं लिखना जरूरी कर दिया है। कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर डॉक्टर जेनेरिक दवाएं ही लिखें.. ये सुनिश्चित करना जरूरी है। पीएम ने जेनरिक दवाओं को लेकर अफवाहें फैलाएं जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों को ये भी लगता है कि आखिर दवा इतनी सस्ती कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन, गुणवत्ता टेस्टिंग लैब जैसे अनेक दूसरे साधनों का भी विस्तार हो रहा है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताए सरकार के चार सूत्र : उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चार सूत्रों पर काम कर रही है। पहला प्रत्येक नागरिक को बीमारी से कैसे बचाएं, दूसरा अगर वह बीमार हो गया तो सस्ता और अच्छा उपचार कैसे मिले, तीसरा इलाज के लिए बेहतर और आधुनिक अस्पताल, पर्याप्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हो, चौथा सूत्र है मिशन मोड पर काम करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें