फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: आईवीआरआई में बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगी रोक

विज्ञापन
corona virus - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शनिवार से आईवीआरआई में एहतियातन बायोमेट्रिक हाजिरी लेने पर रोक लगा दी गई। कार्यालय में मैनुअल हाजिरी लगाई जा रही है। यहां बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वर्कशॉप में पहले ही बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

संस्थान में अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़ने से पहले बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी उपस्थित दर्ज करते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शासन ने बायोमेट्रिक हाजिरी लेने पर रोक लगा दी है। बायोमेट्रिक मशीन के उपर पेपर चस्पा कर दिया गया है। जिस पर लिखा है कि कोरोना वायरस अलर्ट के कारण बायोमेट्रिक हाजिरी पर कुछ दिन रोक रहेगी। बायोमीट्रिक की जगह सभी की हाजिरी रजिस्टर पर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें