फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 12 अक्तूबर को त्रिशूल एयरबेस पर पीएम मोदी करेंगे चेंजओवर, यहां से उत्तराखंड होंगे रवाना

Mon, 09 Oct 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर करीब पांच मिनट ठहरेंगे। फिर राजकीय हेलीकॉप्टर से सुरक्षा दस्ता के साथ उत्तराखंड रवाना होंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को उत्तराखंड जाएंगे। इस दौरान बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर करीब पांच मिनट ठहरेंगे। फिर राजकीय हेलीकॉप्टर से सुरक्षा दस्ता के साथ उत्तराखंड रवाना होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम जारी होने के बाद पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सुरक्षा व्यवस्था की मुस्तैदी परखने के लिए नौ अक्तूबर को सुरक्षा दस्ता बरेली आएगा। टीम के 45 सदस्य एयरबेस के पास ही एक होटल में ठहरेगी। यहां 30 कक्ष आरक्षित किए जाने को कहा गया है। टीम के प्रत्येक सदस्य की जानकारी होटल में दर्ज की जाएगी। आबकारी विभाग के अफसर जरूरी पत्राचार कर बिलों को तैयार कराएंगे। खर्च का भुगतान शासन स्तर से किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े छह बजे बरेली त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। चेंजओवर के बाद यहां से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। फिर उत्तराखंड से शाम करीब पांच बजे पुन: त्रिशूल एअरबेस आकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें