फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Roadshow: नो फ्लाइंग जोन बना बरेली, 223 प्वाइंट पर 3000 पुलिसकर्मी तैनात, छतों पर रहेंगे स्नाइपर

Fri, 26 Apr 2024 10:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रोड शो के दौरान कई व्यावसायिक भवनों की छतों पर एसपीजी के स्नाइपर कमांडो रहेंगे।  
विज्ञापन
क्लस्टर प्रभारी सुरेश राना ने प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसके लिए 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिले को जहां नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, वहीं सीवर लाइनें भी चेक की गई हैं। पुलिस ने 117 प्वाइंट बनाकर बैरिकेडिंग की है।

विज्ञापन


सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी व ड्यूटी कार्ड बांट दिए गए हैं। पूरा कार्यक्रम एसपीजी की निगरानी में होगा। पीएसी इसमें पुलिस की मददगार के रूप में साथ रहेगी। होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। रोड शो के दो किमी के दायरे में सभी होटल खाली करा लिए गए हैं। आसपास के इलाके में रह रहे किरायेदारों का पुलिस ने सत्यापन किया है। जो संदिग्ध लगे, उनको घर भेज दिया गया है। 

हालांकि, इस कवायद में आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को प्रभावित नहीं किया गया है। उनको सूचीबद्ध जरूर किया गया है। 16 आईपीएस अफसरों के साथ ही 33 एएसपी, 65 सीओ, 500 इंस्पेक्टर, 700 दरोगा लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

छतों पर स्नाइपर रहेंगे तैनात 
रोड शो के दौरान कई व्यावसायिक भवनों की छतों पर एसपीजी के स्नाइपर कमांडो मौजूद रहेंगे। भीड़ के बीच सादे कपड़ों में पुलिस और खुफिया अमले के लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी इसी तरह महिलाओं के बीच सादा कपड़ों में लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से शहर को पांच जोन में बांटा गया है। 

होटलों में पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क बुक हुए 210 कमरे, आपत्ति
प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए जिले में फोर्स तैनात है। इनके ठहरने के लिए शहर के 39 होटलों में 210 कमरे निशुल्क बुक किए गए हैं। पुलिसकर्मी भोजन भी निशुल्क ले रहे हैं। इस व्यवस्था पर होटल संचालकों ने आपत्ति जताई। वे 27 को एसएसपी के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे। होटल संचालकों का कहना है कि कमरे निशुल्क दिए जाने से खास आपत्ति नहीं है पर भोजन की व्यवस्था भी उन्हें ही करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

होटल संचालकों ने कहा कि वे एक होटल में अधिकतम दो कमरे दे सकते हैं पर इससे ज्यादा बुकिंग पर निर्धारित दर पर भुगतान करना चाहिए। गातार होटलों के कमरे बुक रहने और भोजन उपलब्ध कराने से संचालकों को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ. अनुराग सक्सेना के मुताबिक इस संबंध में सभी होटल संचालक बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे थे पर मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें