50 लोग डमरू बजाकर करेंगे अगवानी
इस मंदिर में वर्ष 1982 में बांकेबिहारी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तब से यह पहला मौका है कि जब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मंदिर की मूर्तियों को निहारते हुए गुजरेंगे। अगर उन्होंने मंदिर में आने का निर्णय लिया तो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के संरक्षक जेपी भाटिया ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक कोई भी विश्वस्तरीय नेता नहीं आया है।
पीएम व सीएम का आगमन सिर्फ मंदिर के लिए ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब ने बताया कि रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मंदिर के सामने से आशीर्वाद लेते हुए जाएंगे। ऐसे में पुजारियों द्वारा शंखनाद किया जाएगा। साथ ही 50 लोग डमरू बजाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
1200 मीटर के रोड शो के बीच बनाए 44 बॉक्स
प्रधानमंत्री का बरेली में पहला रोड शो है, ऐसे में शहरवासियों में भी उत्साह है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग सिर्फ यही देखने के लिए पहुंच रहे थे कि आखिर तैयारियां कितने बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। 1200 मीटर के रोड शो के बीच 44 बॉक्स बनाए गए हैं, जिनसे पुष्पवर्षा व झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं, त्रिवटीनाथ मंदिर के पास बने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में रोड शो के लिए ट्रक से गेंदे के फूल लाए गए।