फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बनेंगे 632 प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने इस साल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास की पात्रता का लक्ष्य घोषित कर दिया है। इस साल ग्रामीण क्षेत्र में 632 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य तय किया गया है। गांव में रहने वाले पात्रों को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। नया लक्ष्य मिलते ही ब्लाक स्तर पर पात्रों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से संचालित है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले आवासहीन पात्रों को नया आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये उनके बैंक में भेजे जाते हैं। वर्ष 2018-19 में 1632 पात्रों को पीएम आवास बनाने के लिए 19.58 लाख रुपये भेजे गए थे। अभी तक हालांकि तमाम आवासों के निर्माण पूरे नहीं हुए हैं। इसी बीच केंद्र में नई सरकार बनने के बाद शासन ने इस साल 632 लाभार्थियों को फायदा देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पात्र चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ब्लाक स्तर पर पात्र लाभार्थी चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें