फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन नहीं होंगे भूखंडों के बैनामे, बदलेगा सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्वर की समस्या को देखते हुए महानिरीक्षक निबंधन ने आठ से 11 नवबंर तक चार दिन तक ऑनलाइन लेखपत्र (बैनामा) पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों के कार्य को अस्थाई रूप से रोक दिया है।
विज्ञापन

इस बीच उप निबंधक कार्यालयों में बैनामा पंजीकरण का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा। हालांकि, ऐसे में केवल बरेली जिले से ही शासन को हर रोज करीब दो से ढाई करोड़ रुपये के स्टांप ड्यूटी का नुकसान उठाना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने मंगलवार को ही सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी) को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक, स्टांप एवं निबंधन विभाग अभी तक मेघराज क्लाउड सर्वर पर ऑनलाइन लेखपत्र का कार्य संचालित करा रहा था, लेकिन यह सर्वर काफी धीमी गति से चलने और तमाम दिक्कतें सामने आने पर शासन ने दूसरी एजेंसी के सर्वर का चुनाव किया है।
विज्ञापन

अब नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) के सर्वर को प्रयोग में लेने की तैयारी हो गई है। पुराने सर्वर से इस नए सर्वर पर डाटा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आठ से 11 नवंबर तक चलेगी। इस बीच सर्वर पर रख-रखाव और स्थानांतरण का कार्य होगा।
इसलिए इस अवधि में ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण या अन्य कोई आवेदन का कार्य बाधित रहेगा। उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण का कार्य नहीं होगा।
महानिरीक्षक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संबंधित चारों दिन अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर सर्वर टेस्टिंग संबंधी कार्य में सहयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें