फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने संविधान, लोकतंत्र एवं जनता की अपेक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय के सभी कानून बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बनाए थे। वर्तमान में केंद्र सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान एवं श्रमिक विधियों को जनकल्याण के लिए लागू करने की ओर उन्मुख है। समाज में अंतिम व्यक्ति को भी न्याय की सुगमता के प्रति हमारी सरकार कृतसंकल्प है। संविधान की शपथ विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने दिलवाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विधिक जन जागरूकता कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन भी किया। अंत में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडे ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

सांविधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की दिलाई शपथ

बरेली। संविधान दिवस पर बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर ने विद्यार्थियों को संविधान के उद्देश्य व उनके दर्शन के बार में बताते हुए संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने संविधान के निर्माण के एतिहासिक पक्ष से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. नीलम गुप्ता ने मौखिक कर्तव्यों के अनुपालन के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सजल, दीक्षा, अर्पण, विदुषी, काजल सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

संविधान के मूल अधिकारों के बारे में बताया

बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में गुरुवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बच्चों को संविधान की जानकारी देते हुए उन्हें उनके मूल अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए बच्चों को ऊर्जावान व हमेशा सक्रिय रहने को कहा। इस मौके पर शिक्षक शरद जौहरी, जरगाम हैदर, विमल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें