फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम खुशगवार, उमस से भी मिली राहत

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आठ डिग्री दर्ज हुई तापमान में गिरावट, आज भी बारिश के आसार

बरेली। बीते चार दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को सुबह मौसम के बदले रुख ने काफी राहत पहुंचाई। सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले करीब हफ्ते भर तक धूप खिलने के साथ ही हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

रविवार शाम से ही बादलों के मंडराने का दौर शुरू हो गया था। तेज हवा चलने से बादलों का जमावड़ा लगा, मगर अनुकूल मौसम न होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। सुबह से ही घने बादलों का दौर जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली बारिश के बाद कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। वहीं बारिश के बाद भी बादल मंडराते रहे, जिसकी वजह से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री कम रही। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री गिरावट दर्ज होने से 25.9 डिग्री सेल्सियस तापतान दर्ज हुआ। पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हफ्ते भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा की दिशा अनुकूल होने पर बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें