बरेली। ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में होली न खेली जाए। वहां मुस्लिम छात्र बहुसंख्यक हैं, इसलिए हिंदू छात्रों को इस बात पर गौर करना चाहिए।
मौलाना ने कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग पढ़ते हैं और शिक्षा की रोशनी पूरी दुनिया में फैलती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से अलीगढ़ यूनिवर्सिटी कुछ विवादों पर चर्चा में रही है। छात्रों ने होली खेलने की अनुमति मांगी थी। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने होली की अनुमति नहीं दी है। हिंदू छात्रों को सोचना चाहिए कि संस्थान में बहुसंख्यक कौन है। मौलाना ने कहा कि सभी को एक-दूसरे का मान-सम्मान करना चाहिए। अमन शांति कायम रखना सब के लिए जरूरी है। अगर होली खेलने से मुस्लिम छात्रों को परेशानी है तो यूनिवर्सिटी के अंदर में होली नहीं खेली जानी चाहिए। संवाद