फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इस माह के अंत तक खिलाड़ियों को मिल जाएगी ओपन कोर्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में जाम के लिए मशहूर चौपुला के नीचे बनाए जा रहे बास्केटबॉल के ओपन कोर्ट का काम इस माह पूरा हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी यहां हर मौसम में अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने गाजियाबाद और दूसरे मेट्रो सिटी की तर्ज पर पुल के नीचे खाली पड़ी जगह पर बॉस्केटबॉल का कोर्ट तैयार किया है। बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुल का निमार्ण किया गया था। अब इसी ओवरब्रिज के नीचे हर मौसम में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। यह सात से आठ लाख रुपये में तैयार हुआ है। इसमें सिंथेटिक रबड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कोर्ट को चारों ओर से लोहे के जाल और व्यू कटर से ढंका गया है। रोशनी का भी इंतजाम किया जा रहा है। कोर्ट का करीब आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, उम्मीद है कि इस माह के अंत खिलाड़ियों के लिए शुरू हो जाएगा।

- कई शहरों में पहले भी ऐसे कोर्ट बनाएं गए हैं। उसी तर्ज पर चौपुला पुल के नीचे खिलाड़ियों के लिए कोर्ट तैयार किया गया है। इसका काम लगभग पूरा कर लिया गया है। माह के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे खेल विभाग को या टेंडर कर संचालक को सौंप दिया जाएगा। - राजीव कुमार राठी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन


निगम की ओर से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। इसके शुरू होने के बाद आस-पास के खिलाड़ियों को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि सभी मौसमों में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।- सोनेंद्र श्रोत्रिया, सचिव, बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन
विज्ञापन

संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें